उत्तराखंड

आपदा के इस मुश्किल वक़्त में उत्तराखंड की मदद करेगा UP, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा…

आपदा के इस मुश्किल वक़्त में उत्तराखंड की मदद करेगा UP, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा..

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में विगत दिनों आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड से लेकर यूपी तक में तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड में एक बार फिर आपदा के हालत पैदा हो गए हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के लिए बड़ी राहत का आश्वासन आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की त्रासदी पर दुख जताया।

 

साथ ही त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए दस करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में अतिवृष्टि से जन-धन की हानि पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।

 

गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। भारी बारिश के दौरान हुए हादसों में अब तक 58 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

 

आपदा में सर्वाधिक मौतें नैनीताल जिले में हुईं हैं। यहां 28 लोगों की जान चली गई। खास बात यह है कि यह सभी मौतें पिछले दो दिन में हुई हैं। इससे पहले पूरे मानसून सीजन में यहां बारिश के कारण मरने वालों का आंकड़ा शून्य था। कई लोगों के आवासीय मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। इसके अलावा सरकारी व निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top