देश/ विदेश

सऊदी अरब का सबसे बड़ा फैसला, 22 देशों के विमान सेवाओं को किया प्रतिबंधित…

विमान सेवाओं

सऊदी अरब का सबसे बड़ा फैसला, 22 देशों के विमान सेवाओं को किया प्रतिबंधित…

देश-विदेश : सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। यहां पाकिस्तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात को स्थगित कर दिया गया है। केवल देश में वहीं लोग प्रवेश कर पाएंगे जो नागरिक हैं या डिप्लेमेट, डॉक्टर व उनके परिजन हो। ये आदेश आज (बुधवार) से लागू हो गया है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए यह बड़ा निर्णय ले लिया गया है। जिन देशों में आने वाले नागरिकों पर बैन लगाया गया है उनमें पाक के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, फ्रांस, लेबनान, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, भारत, आयरलैंड, इटली, ब्राजील, पुर्तगाल, तुर्की, स्वीडन, स्विटजरलैंड और जापान भी शामिल है।

 

 

सऊदी अरब की स्टेट न्यूज एजेंसी के अनुसार देश में 21 दिसंबर से विदेश से आने और जाने वाली विमान सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे 28 दिसंबर को फिर से बढ़ा दिया गया है। ये सब कोविड-19 के नए स्ट्रेन कई देशों में मिलने के बाद किया गया है। चार जनवरी को फिर विमान सेवाएं खोल दी गई थी। बता दें कि सऊदी अरब ने जिन देशों के यात्रियों पर रोक लगाई है, जिनमे कोरोना के नए स्ट्रेन के केस पाए गए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नए स्ट्रेन को काफी घातक बताया है।

 

 

सऊदी अरब में कोविड-19 के अब तक 368, 639 केस सामने आए हैं। जिनमें 6,383 लोगों की मौत हो गई है जबकि 360,110 संक्रमित ठीक हो गए है। सऊदी अरब ने जिस देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें से अधिकांश देश को भारत वैक्सीन सप्लाई कर रहा है। वहीं पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए वैक्सीन कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में इसकी शुरुआत 2 फरवरी को हुई थी। पहला टीका इस्लामाबाद के अस्पताल प्रमुख को लगाया। पाक को चीन ने अपनी सिनोफार्म कोरोना वैक्सीन दे दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top