उत्तराखंड

तीसरे विकल्प के रूप में जगह बना रही स्वराज पार्टी:चौधरी

सर्वजन स्वराज पार्टी ने की कार्यकारिणी घोषित..

रुद्रप्रयाग: सर्वजन स्वराज के केन्द्रीय अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुनीत चौधरी ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते पार्टी की रीति व नीति से आम जन को अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते आम जन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता महंगाई से त्रस्त है।

 

यहां आहूत बैठक में जिलाध्यक्ष सुनीत चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में सर्वजन स्वराज पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर आ रही है। जनता पार्टी पर भरोसा जता रही है। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश भर में हजारों लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। श्री चौधरी ने कहा कि स्वराज पार्टी का मकसद आम जनता के सामने केन्द्र व प्रदेश सरकार की भ्रष्ट नीतियों को उजागर करना है। भाजपा के मंत्री सिर्फ कोरी घोषणाएं करने में लगे हुए हैं।

 

पलायन के कारण खाली हुए गांवों में लाॅक डाउन के दौरान हजारों लोग आए और वे चाहते थे कि अब वे घर पर रहकर रोजगार करेंगे, मगर प्रदेश सरकार ने उनके लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई, जिस कारण उन्हें बाहरी शहरों की ओर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन को ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार की कोरी घोषणाओ से जनता परेशान हो चुकी है।

 

रोजगार को लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सर्वजन स्वराज पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। जनता पार्टी पर विश्वास जता रही है। वहीं कार्यकारिणी में महामंत्री रविन्द्र असवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बुटोला, नरेन्द्र चौधरी , युवा जिलाध्यक्ष नीरज पुरोहित, जिला सचिव वीर सिंह पंवार, सुभाष नेगी, जिला कोषाध्यक्ष मधुर दरमोड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन जगवाण, हरेन्द्र सिंधवाल, कमलेश्वर भट्ट को नामित किया गया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top