देश/ विदेश

सपना चौधरी के पति का महम पहुंचते ही शहर में धारा 144 लागू..

सपना चौधरी

सपना चौधरी के पति का महम पहुंचते ही शहर में धारा 144 लागू..

देश-विदेश : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की शादी की बात सार्वजनिक होने और मां बनने की खबर वायरल होने के बाद फैंस ने बधाई दी, तो बहुत से लोगों ने विवादित पोस्‍ट भी कर डाली। एक शख्स द्वारा सपना चौधरी के पति वीर साहू को चैलेंज भी किया गया। सपना चौधरी के पति वीर साहू एक शख्स के चैलेंज करने पर महम पहुंच गए।

दरअसल एक शख्स ने उन्हें चैलेंज दिया था कि वो 12 अक्‍टूबर को महम ऐतिहासिक चबूतरे पर आ जाएं। जब वीर साहू महम पहुंचे उस दौरान उनके साथ सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला भी था। वीर साहू के साथ हजारों की संख्या में उनके साथी थे। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना लगी प्रशासन ने महम में धारा 144 लागू कर दी।

 

 

जानकारी के अनुसार एक शख्स ने सपना चौधरी के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर आकर अपशब्द कहे थे। साथ ही वीर साहू के परिवार के बारे में भी भला बुरा कहा गया था। वहीं उस शख्स ने वीर साहू को उससे मिलने का खुला चैलेंज भी दिया था। इसके बाद वीर साहू ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर 12 बजे महम में मिलने का समय रखा था। उनके साथ कई गाड़ियों का काफिला था और हजारों की संख्या में उनके साथी उनके साथ थे। कोई अप्रिय घटना न हो इसी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया और प्रशासन की ओर से महम में धारा 144 लगा दी गई। किसी को महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर आने की इजाजत नहीं थी।

ऐतिहासिक चबूतरे के आस पास रहने वालों लोगों ने ज्यों ही इस तरह की खबरें सुनी उनकी सांसें अटक गई। आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां पर इस तरह के लड़ाई झगड़े व अन्य जो सामाजिक मान मार्यादा को भंग करने वाले कार्यक्रम बिल्कुल सहन नहीं किए जाएंगे। वहीँ थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने कहा है कि बिना किसी प्रशासनिक अधिकारी की इजाजत के कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं की जा सकती। इस समय महामारी का दौर है। इसलिए भी भीड़ एकत्रित करने पर रोक है। इसके अलावा विवादित किसी विषय पर इस तरह की इजाजत नहीं दी जा सकती। कोई भी अगर कानूनी नियम तोड़ने में शामिल पाया गया तो कड़ी कार्रवाई अम्ल में लाई जा सकती है।

 

 

वहीं वीर साहू द्वारा प्रशासन से परमिशन भी मांगी गई थी लेकिन प्रशासन ने किसी भी जमावड़े को इकट्‌ठा करने की परमिशन नहीं दी। महम पहुंचने पर वीर साहू ने लाइव आकर उस शख्स से कहा कि मैं शाम तक महम में ही हूं जहां भी पहुंचना हो बता देना। दूसरी ओर उस शख्स द्वारा भी फेसबुक पर वीडियो पोस्ट की गई जिसमें उसने कहा कि वो वीर साहू के गांव के बाहर है। लेकिन जब वीर साहू वहां पहुंचे तो वो शख्स वहां नहीं मिला।

वीर साहू ने कहा कि मैं हरियाणा का हूँ और हरियाणा मेरा..

3 बजे वीर साहू के साथियों ने फेसबुक पर लाइव आकर उस शख्स से कहा कि वो बताए आखिर वो कहां है नहीं तो वो उसके घर पर ही आ रहे हैं। वहीं करीब चार बजे वीर साहू फिर से लाइव आए उन्होंने अपने फैंस से बात की वीर साहू ने कहा कि उस शख्स द्वारा बड़ी बड़ी बातें कहीं गईं थी। लेकिन उसके सामने आने की हिम्मत नहीं हुई।वीर ने कहा कि आज उसके साथ पूरा भाइचारा है। वो हरियाणा के हैं और हरियाणा उनका है।

 

 

वीर साहू ने कहा कि लोग सस्ती टीआरपी लेने के लिए कुछ भी बोल देते हैं और फिर बाद में छिपते फिरते हैं। बोलेने से पहले सोच लेना चाहिए। साथ ही वीर साहू ने उस शख्स को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से ध्यान रखना कुछ बोलने से पहले सोच लेना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top