उत्तराखंड

पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ…

पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ…

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग नगरपालिका के अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शांति पूर्वक संपंन हो गया है। अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत ने अध्यक्ष एवं सभासदों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि अध्यक्ष एवं सभासदों को निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिये। जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है, उसका निर्वहन बसूबी होना चाहिये।

आम जनता का आभार व्यक्त करते हुये नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष श्रीमती गीता झिंक्वाण ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी हैं, इसका निस्वार्थ भाव से पालन किया जायेगा। नगर की समस्याओं को निराकरण आम जनता को साथ लेकर किया जायेगा। नगर के विकास में कोई भी कमी नहीं होने दी जायेगी। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत ने अध्यक्ष एवं सभासदों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। सभी सभासदों ने मिलकर पालिकाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण, राकेश नौटियाल, श्रीमती रेखा सेमवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमन तिवारी, सभासद सुरेन्द्र रावत, संतोष रावत, लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, अमरा देवी, रूकमणी देवी, अंकुर खन्ना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, प्रदीप चैधरी, खुशहाल सिंह रावत सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष बंटी जगवाण ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top