उत्तराखंड

खनन प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्ता के साथ किये जाएं विकास कार्य: मयूर..

खनन प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्ता के साथ किये जाएं विकास कार्य: मयूर..

स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा को लेकर डीएम ने की 4 करोड़ 2 लाख 19 हजार की धनराशि प्रस्तावित..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जनपद के अंतर्गत खनन प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए खनिज न्यास फंड से 4 करोड़ 2 लाख 19 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई।

बैठक डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए जो धनराशि प्रस्तावित की जा रही है, उसके लिए प्राथमिकता एवं समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए खनन प्रभावित क्षेत्रों में अवस्थित चिकित्सालयों में निर्माण कार्यों एवं सामग्री उपकरण क्रय के लिए 43 लाख 28 हजार की धनराशि प्रस्तावित की।

महिला बाल विकास द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 12 लाख 62 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई। राजकीय महाविद्यालय जखोली में ई लर्निंग स्मार्ट क्लास व फर्नीचर उपकरण क्रय के लिए 20 लाख 83 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में फर्नीचर के लिए 20 लाख तथा स्मार्ट क्लास निर्माण व प्रयोग शाला निर्माण के लिए 55 लाख 95 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई।

खनन प्रभावित क्षेत्रों में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में किए जाने वाले निर्माण कार्यों एवं सामग्री क्रय करने के लिए 1 करोड़ 59 लाख 85 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई तथा प्राथमिक विद्यालयों में निर्मार्ण कार्यों एवं सामग्री क्रय करने के लिए 14 लाख 46 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई। केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में निर्माण कार्यों एवं फर्नीचर उपकरण के लिए 32 लाख 38 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई तथा समाज कल्याण विभाग को 3 लाख 33 हजार, केदारनाथ सिंचाई विभाग को 9 लाख 87 हजार, विद्युत विभाग को 19 लाख 61 हजार की धनराशि प्रस्तावित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला, भू-वैज्ञानिक डाॅ दीपक हटवाल, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवल कुमार, सिंचाई पीएस बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top