उत्तराखंड

भगत चौहान बने उक्रांद के रुद्रप्रयाग जनपद विधानसभा प्रभारी…

Bhagat Chauhan became the Rudraprayag district assembly in-charge of Ukrand

देवस्थानम बोर्ड का उक्रांद ने किया पुरजोर विरोध..

जिला सम्मेलन में पार्टी की मजबूती पर दिया बल…

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला सम्मेलन में देवस्थानम बोर्ड के गठन का विरोध किया गया। इसके साथ ही जनरल ओबीसी राज्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दीपक जोशी पर दुर्भावनावश की गई वैधानिक कार्रवाई का दल ने विरोध किया। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी अवतार सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए जिला सम्मेलन में पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखा गया।

इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तराखंड के जिला महामंत्री भगत सिंह चौहान की दल के प्रति निष्ठा को देखते हुए सर्व सहमति से रुद्रप्रयाग जनपद विधानसभा प्रभारी और आईटी प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। जिम्मेदारी मिलने के बाद उक्रांद के रुद्रप्रयाग जनपद विधानसभा प्रभारी भगत सिंह चौहान ने कहा कि दल की मजबूती के लिए सभी को मिकजुलकर काम करना होगा। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रत्येक बूथ को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। दल के हरेक पदाधिकारी को दल के लिए पूरा समय देना होगा और दल की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों से मुकाबला करना है तो सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकनी होगी।

उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल ने कहा कि दल देवस्थानम बोर्ड का विरोध करता है। साथ ही जनरल ओबीसी राज्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दीपक जोशी पर राज्य सरकार द्वारा द्वेष भावना से की जा रही कार्रवाई का भी मुखरता से विरोध करता है। इस मौके पर दल के केंद्रीय सचिव गजपाल रावत, मुकेश डोभाल, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वीपाल रावत, जिला महामंत्री सुबोध नौटियाल, बलवीर चौधरी , जिला उपाध्यक्ष विक्रम सजवाण, सूरत सिंह झिंक्वान, जितार जगवाण, कोषाध्यक्ष सुभाष मोंगा, विष्णुकान्त शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यक्ष संदेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष सीमा चैहान, चंद्रमोहन गुसाईं, कल्याण सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र बर्त्वाल दिनेश बुटोला, लक्ष्मीचंद्र रमोला, देवेंद्र जग्गी, संतोष अंथवाल, जसपाल जगवाण, दिनेश बर्त्वाल, हर्षपति रतूड़ी आदि मौजूद थे। इस मौके पर महेश चंद्र अवस्थी, शिव प्रसाद शुक्ला, हिमांशु, सतेंद्र सिंह, अरविंद, अमित सिंह, सोबत सिंह, महेंद्र सिंह कठैत, गिरीश बिष्ट, सुखदेव सिंह, चंदन सिंह, गुमान सिंह, मोहन सिंह, चंद्रशेखर, नवीन बिष्ट, शंभु सिंह, भगत सिंह रावत, शिवराज सिंह सिंधवाल, गिरीश सिंधवाल, प्रवीण चौधरी , सूरज सिंह चौधरी आदि ने दल की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री सुबोध नौटियाल ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top