उत्तराखंड

छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले मजदूर को भेजा जेल..

छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले मजदूर को भेजा जेल..

ग्रामीण इलाकों में घट रही इस तरह की घटनाओं से पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल..

बाहरी राज्यों और जिलों से आ रहे मजदूरों का नहीं किया जा रहा सत्यापन..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-चिनग्वाड़ मोटर मार्ग पर छौड़ी के पास कॉलेज से घर जा रही एक लड़की पर एक मजदूर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। जबकि एक छात्रा जान बचाकर भाग गई। बताया जा रहा है कि लड़की कॉलेज से हर दिन की तरह घर जा रही थी। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग डिग्री कॉलेज से घर जा रही छौड़ी निवासी अमिता बिष्ट और उसकी दोस्त सरोली अपने घर जा रहे थे। छौड़ी नामक स्थान पर पहले वाटर टैंक में कार्य कर रहे मजदूर काशीपुर उधमसिंह नगर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र जोगपाल सिंह ने अमिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई और उसे हायर सेंटर रैफर किया गया।

मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर देने के बाद मुकदमा लिखा गया और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। राजस्व पुलिस चौकी पुनाड़ के उप राजस्व निरीक्षक सारिक अहमद ने बताया कि आरोपी को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह युवक नशे की प्रवृति का है।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में शीघ्र कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी हरि सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में बाहर प्रदेशों से आ रहे मजदूरों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है और ना ही इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले मजदूर यहाँ की भोली भाली जनता पर हमला कर रहे हैं। आये दिन नगर क्षेत्र में वारदात की घटनायें सामने आ रही हैं। पुलिस को बाहरी राज्यों और जिलों से आये मजदूरों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। अन्यथा भविष्य में कोई बड़ी वारदात हो सकती है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top