उत्तराखंड

रानीगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त..

रानीगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त..

मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे ग्रामीण..

 

 

रुद्रप्रयाग। रानीगढ़ क्षेत्र के करीब 18 गांवों को जोड़ने वाला घोलतीर-गडगू पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोग इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं। दरअसल, जिला पंचायत की ओर से करीब सात किमी घोलतीर-गडगू पैदल मार्ग का निर्माण किया गया था। पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित कोट-घोलतीर मोटरमार्ग के मलबे के कारण यह पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब पांच वर्ष से यह मार्ग बंद पड़ा हुआ है। अब समस्या यह हो गई है कि मुख्य मोटरमार्ग के बाधित होने पर लोग पैदल रास्ते का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं।

 

उत्तराखण्ड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने रानीगढ़ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पैदल मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। जब सड़क नहीं बनी थी, तब लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते थे। सड़क मार्ग से घोलतीर पहुंचने में ज्यादा समय लगता है और पैदल मार्ग से कम समय लगता है। इस मार्ग के सुधारीकरण पर जिला पंचायत को ध्यान देना चाहिए।
ग्राम प्रधान द्यूली अजय चौधरी, पूर्व प्रधान जगमोहन चौधरी, लाल सिंह चौधरी, मंजीत चौधरी का कहना है कि यह हमारा पुराना मार्ग है। आज सड़क कटिंग के कारण पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

इसकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है। ऐसे में आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हाल ही में मुख्य सड़क बंद होने के कारण रानीगढ़ क्षेत्र के लोग गांव में ही फंस गए थे। अगर पैदल मार्ग ठीक होता तो लोगों को जिला मुख्यालय पहुँचने में आसानी होती। उन्होंने इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग की।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top