उत्तराखंड

उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त..

उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त..

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर रोज कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर विकासनगर से आ रही है। जहां एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर रोज कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर विकासनगर से आ रही है। जहां एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है की हादसा लखवाड़ मोटर मार्ग पर हुआ है। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमे आठ लोग गम्भीर घायल हुए हैं। जानकरी के अनुसार विकासनगर के पास लखवाड़ में रोटा बैंड पर एक वाहन पलट कर नाले में गिर गया।

इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। वाहन में 10 लोग सवार थे। 2 लोगों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू निवासी ग्राम धनाशू थाना कालसी दस सवारियों को बैठाकर लखवाड़ से विकासनगर बाजार जा रहा था। तभी बोसान बैंड से करीब तीन किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड नाला परप गाड़ी के ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर रेस्क्यू के लिए तत्काल थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे में 8 लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भिजवाया गया। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top