उत्तराखंड

पोखरी रोड में दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, 6 घायल

चमोली: जिले के पोखरी रोड पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमे एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। हादसा गुरूवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। यह गाड़ी पोखरी से रोटा गांव जा रही थी।

सवारियों से भरी बुलेरो गाडी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मौके पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। 6 घायलों में से 4 घायलों को कर्णप्रयाग हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, वहीँ गंभीर रूप से घायल चालक सहित 2 व्यक्तियों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पौड़ी में बस दुर्घटना.. 7 की मौत, 22 घायल
ये भी पढ़े कुलदीप यादव ने द. अफ्रीकी खिलाड़ी की बोलती करा दी बंद ..

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top