उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी बनी भारतीय सेना में अफसर..

उत्तराखंड की बेटी बनी भारतीय सेना में अफसर..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश की बेटियां भी भारतीय सेना में शामिल हो देशसेवा कर रही हैं। इस कड़ी में चमोली जिले के भदूड़ा गांव निवासी रितिका नेगी का नाम भी शामिल हो गया है। रितिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश की बेटियां भी भारतीय सेना में शामिल हो देशसेवा कर रही हैं। इस कड़ी में चमोली जिले के भदूड़ा गांव निवासी रितिका नेगी का नाम भी शामिल हो गया है। रितिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से जहां प्रदेश में खुशी की लहर है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। आपको बता दे कि चमोली जिले के भदूड़ा गांव निवासी रितिका नेगी एएफ‌एमसी पुणे से पास होने के बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बनी है।

रितिका के बचपन से भारतीय सेना का हिस्सा बनना था। उनकी प्राथमिक शिक्षा नंदा हिल्स पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई के देहरादून के जसवंत मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट से की है। बताया जा रहा है कि रितिका की नियुक्ति एएफ‌एमसी से पास होकर भारतीय सेना के मेडिकल विंग के पद पर हुई है। इनके पिता का नाम भीम सिंह नेगी है और वह एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी है। वहीं उनकी मां मीरा नेगी एक शिक्षिका है। बेटी की कामयाबी पर परिजनों में खुशी की लहर है। वहीं भारतीय सेना में शामिल होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top