उत्तराखंड

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग..

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग..

उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी में चल रहे काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वहीं 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अगले आदेशों तक यहां का आवागमन वैकल्पिक रास्तों से होगा। रविवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसके निर्देश दिए थे। आपको बता दे कि तोताघाटी में कटिंग और सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है।

 

यातायात के कारण बार-बार काम को रोकने से काम की गति प्रभावित होती रहती है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तोताघाटी को कुछ दिनों तक बंद करने के निर्देश दिए। तोताघाटी में लंबे समय से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। मलबा आने के कारण यह से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। रविवार को तीन घंटे हाईवे बंद था। शनिवार को भी तोताघाटी में मलबा आने से यह पर लगभग 12 घंटे राजमार्ग रोका हुआ था।

 

30 अप्रैल तक पूरी की जाएं चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं..

वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 30 अप्रैल तक यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि एक माह में कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top