उत्तराखंड

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन..

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन..

अन्य राज्यों की भांति प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें कांग्रेस पार्टी से मांग की गई कि उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहुत आवश्यक है और अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए।

गुलाबराय मैदान में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मुलाकात की। संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के विगत आठ जनवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच में पुलिस लाइन में गिरफ्तार हुए समस्त शिक्षक कर्मचारियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक मनोज रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार व संगठन के लालचंद ने बुरे वक्त में साथ व समर्थन दिया।

उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद तथा सरकार के कुत्सित कुकर्म के लिए घोर भत्र्सना की। कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की एकमात्र मांग एक अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। क्योंकि एनपीएस न्यू पेंशन स्कीम किसी भी शिक्षक कर्मचारी के लिए सुरक्षित बुढ़ापा सुरक्षित भविष्य प्रदान नहीं करती है। इसलिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के मंडलीय सचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार से एक ही मांग है कि पुरानी पेंशन बहाली की जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधववाल, मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट, आशीष शुक्ला, केएन त्रिपाठी, दीपक पुरोहित, दुर्गा प्रसाद भट्ट, राम सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, मातबर सिंह बिष्ट, दुर्गा प्रसाद पांडे, बलवीर सिंह, दिनेश बिष्ट, नरोत्तम नौटियाल आदि उपस्थित थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top