उत्तराखंड

रामपाल को दोबारा मिली मंडलीय अध्यक्ष की कमान..

रामपाल को दोबारा मिली मंडलीय अध्यक्ष की कमान..

रुद्रप्रयाग: पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक मण्डलीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रांतीय महामंत्री विनोद वर्मा की अध्यक्षता में निर्विरोध संपंन किये गये। चुनाव अधिकारी की भूमिका भानु प्रसाद भट्ट व हरीश थपलियाल ने निभाई। कार्यकारिणी में मंडलीय अध्यक्ष रामपाल कंडारी, सचिव सुदीप रावत, उपाध्यक्ष वृजेश पोखरियाल, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश निजवाला, संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, कार्यालय मंत्री जितेन्द्र बिष्ट, प्रचार मंत्री राम प्रसाद पंत व प्रवक्ता की जिम्मेदारी कुलदीप चैहान को सौंपी गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी में प्रवीण राणा, प्रदीप सैनी, मातबर बडियारी, सुनील रावत, विजय कुमार, गजेन्द्र सिंह व कल्पेश्वर खाली को सदस्य नामित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top