उत्तराखंड

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केदारनाथ में टेका मत्था, गौचर में आईटीबीपी के जवानों से भी मिले

केदारनाथ/कर्णप्रयाग। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने क़रीब आधे घंटे मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। केदारनाथ में विधायक भरत सिंह चौधरी, ज़िलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसपी प्रह्लाद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान समेत तीर्थ पुरोहितों में उनका स्वागत किया।

इसके बाद राजनाथ सिंह गौचर के लिए रवाना हो गए। यहाँ वे आठवीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर पहुंचे और जवानों के साथ मुलाकात की। साथ ही सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। वे आईटीबीपी गौचर में जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top