कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका भी थी।
देहरादून: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका भी मौजूद थी।
आज दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। करीब10 मिनट बाद राहुल गांधी कार से देहरादून शहर के लिए रवाना हो गए। यहां उन्हें दून स्कूल में एक कार्यक्रम में भाग लेना है। प्रियंका के बेटे रेहान दून स्कूल के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि राहुल आज ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
राहुल गांधी दून स्कूल में माडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हैं मुख्य वक्ता
बता दें कि दून स्कूल हर साल माडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित करता है। इसमें देशभर के स्कूलों के अलावा विदेश के कई प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र प्रतिनिधि भी हिस्सा लेते हैं। राहुल गांधी दून स्कूल में माडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता हैं।