उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की जनता ने की सराहना..

स्थानान्तरण पर विदाई समारोह का आयोजन..

एसपी रुद्रप्रयाग का सेनानायक एसडीआरएफ वाहिनी देहरादून में स्थानांतरण..

रुद्रप्रयाग:  पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह का सेनानायक एसडीआरएफ वाहिनी देहरादून में स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में व्यापारी, जनप्रतिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना की।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि एसपी नवनीत सिंह के कार्यकाल में जिले में शांति व्यवस्था बनी रही। साथ ही जनता को ट्रेफिक की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ा। सरल, मृदुभाषी होने के साथ ही एसपी सिंह का व्यवहार सभी के साथ बेहतर रहा है। कोविड 19 में बेहतर कार्य किया गया। रुद्रप्रयाग की जनता उनके कार्यकाल के लिए याद करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक के सेवाकाल में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और इससे हर किसी को गुजरना होता है। उनकी ओर से अपने एक वर्ष एक माह के सेवाकाल में नियुक्त पुलिस कार्मिकों एवं जनपद के संभ्रांत जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग की जनता काफी अच्छी है।

 

कोविड 19 के कारण केदारनाथ यात्रा शुरूआत में काफी ढीली रही, मगर बाद में यात्रा बेहतर तरीके से संचालित हो सकी। रुद्रप्रयाग जिले की जनता पर बाबा केदार का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर के भीतर जाने पर एक अलग ही तरीके की अनुभूति का अहसास हुआ। यह उनके लिए सदैर स्मरण रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे कोरोना महामारी काल में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है। अभी वैक्सीन लगने का प्रारंभिक चरण शुरू हुआ है।

 

इसलिए पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए अपनी ड्यूटी किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, दिगम्बर रमलवाण, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश रावत, कुलदीप कप्रवाण, पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली, थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी, कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट, नरेन्द्र रावत सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top