देश/ विदेश

हाईवे बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को गोली मारकर कर दी हत्या..

हाईवे बना रही

हाईवे बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को गोली मारकर कर दी हत्या..

देश-विदेश : दिल्ली-मुम्बई हाईवे बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस समय प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित शर्मा को गोली मारी गई, तब वह सांचोली गांव के पास साइट पर मौजूद था। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए कंपनी के कर्मचारी सोहना के नागरिक अस्पताल ले आए, जहां से बिना उपचार किए ही गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। रोहित को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

आरोपी भीम सिंह नूंह जिला के गांव हिलापुर का रहने वाला है। भीम सिंह कंपनी के सिक्योरटी गार्डों के साथ मिली भगत कर चोरी करता रहता था। बीती रात भी वह चोरी की वारदात को अंजाम देना चाहता था। जब वह चोरी करना चाहता था तो उस समय मैनेजर रोहित शर्मा सांचोली गांव के पास साइट पर मौजूद थे। जहां पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी, तभी भीम सिंह ने पिस्टल से सीधी गोली रोहित की छाती में मार दी और मौके से भाग गया।

 

 

 

इसकी जानकारी कंपनी के कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को दे दी, जिसके बाद रोहित को उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बिना उपचार किए ही चिकित्सकों ने गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिेन गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इस बारे एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सुराग मिलने पर क्राइम टीम सोहना व गुरुग्राम ने आरोपी भीम सिंह को कुछ घंटों के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर विक्रम सिंह ने बताया कि करीब चार पांच दिन पहले भी युवक पर फायरिंग की थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top