देश/ विदेश

प्रियंका गांधी के काफिले में गाड़ियां आपस में टकराई, बड़ा हादसा होने से टला

प्रियंका गांधी के काफिले में गाड़ियां आपस में टकराई, बड़ा हादसा होने से टला..

देश-विदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले के साथ हादसा हुआ हैं। यूपी में हापुड़ रोड़ पर प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिसके बाद पीछे चल रही कारों की टक्कर हो गयी। ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही थी। आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम हैं।

प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देगी। प्रियंका के इस काफिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी के इस काफिले में समर्थकों का हुजूम भी हैं। NH-24 के रास्ते प्रियंका गांधी रामपुर जा रही थी। उसी वक़्त हादसा हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top