उत्तराखंड

पुलिस ने छात्रों के साथ मिलकर किया पौधों का रोपण..

राइंका जवाड़ी और राप्रावि उत्सासू में पुलिस गुरूजी पढ़ौला कार्यक्रम का आयोजन..

बच्चों को दी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी, रोपे पौधों के संरक्षण की अपील..

 

 

रुद्रप्रयाग:  पुलिस ने राइंका जवाड़ी और प्राथमिक विद्यालय उत्यासू में वृक्षारोण किया। इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत छात्रों को मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसके अलावा साइबर क्राइम की जानकारी भी दी गई। बुधवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने पहले राइंका जवाड़ी में आम, नाशपत्ती, नीबू समेत विभिन्न प्रजाति के रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। साथ ही छात्रों को वृक्षों की महत्ता भी बताई गई। कोतवाल रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी ने पुलिस गुरूजी पढ़ौला, अर नौना, नौनी तें नई-नई बात बतलौला कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को साइबर क्राइम की जानकारी दी।

 

बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, ट्रैफिक नियम एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन किए जाने की जानकारी भी दी। राइका जवाड़ी में वृक्षों के महत्व एवं वृक्षारोपण विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोचन प्रसाद नौटियाल ने जनपद पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधान जवाड़ी पार्वती देवी, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, चैकी प्रभारी जवाड़ी बाईपास दिनेश सती तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top