उत्तराखंड

नौसेना के विश्व भ्रमण दल की कमान संभाल रही उत्तराखंड की बेटी वर्तिका

उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी को नौसेना के विश्व भ्रमण दल की कमान संभाल रही हैं। दस सितंबर से रवाना हो रहे छह नेवी महिला अफसरों के इस दल का नेतृत्व श्रीनगर की वर्तिका करेंगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने गोवा में नाविका सागर परिक्रमा मिशन को हरी झंडी देकर रवाना किया। उत्त्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र रावत ने फोन पर वर्तिका जोशी से बात करके उन्हें इस मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की स्कूली शिक्षा-दीक्षा श्रीनगर गढ़वाल और ऋषिकेश से हुई है। उनके पिता पीके जोशी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर हैं। जबकि उनकी माता अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में हिंदी विभाग की अध्यक्ष हैं। 2010 में वर्तिका नौसेना में अधिकारी बनी थी। उन्होंने एमिटी विवि से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

नौसेना में भर्ती होने के बाद वह ब्राजील के रियो डि जिनोरियो से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन तक पांच हजार नॉटिकल मील का समुद्री अभियान तय कर चुकी हैं। वर्णिका पर इस वक्त पूरा उत्तराखंड फक्र से गौरवांवित है। हो भी क्यों न उन्हें एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं। उन्होंने साबित किया है कि देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top