उत्तराखंड

उत्तराखंड में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू

उत्तराखंड में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में 206 पीएम श्री स्कूलों की स्थापना की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए हर प्रखंड और नगर पालिका क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी किया है। इन स्कूलों को राज्य स्तर से चुने जाने के बाद केंद्र से मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मुहर लगेगी।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में 206 पीएम श्री स्कूलों की स्थापना की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए हर प्रखंड और नगर पालिका क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी किया है। इन स्कूलों को राज्य स्तर से चुने जाने के बाद केंद्र से मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मुहर लगेगी। राज्य के नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत का कहना हैं कि ये सभी मॉडल स्कूल होंगे, जिन पर आने वाला अधिकतर खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

प्रदेश भर में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर को समग्र शिक्षा के उप राज्य परियोजना निदेशक आकाश सारस्वत को नोडल अधिकारी बनाया है। जिला स्तर पर इसके नोडल अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी होंगे। राज्य के नोडल अधिकारी के अनुसार, राज्य के केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और कई राज्य सरकार की ओर से संचालित संस्थान पीएम श्री योजना में शामिल होंगे।

 

स्कूलों में दी जाने वाली कई सुविधाओं, जैसे खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कक्षाओं और वर्षा जल संचयन प्रणाली को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक ब्लॉक से एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय और एक माध्यमिक विद्यालय को राज्य स्तर पर पीएम श्री स्कूलों के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र से दो स्कूलों को चुना गया है।

 

राज्य स्तर पर चुने जाने के बाद इन स्कूलों को इसी सप्ताह केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। केंद्र सरकार इन स्कूलों को उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर पीएम श्री स्कूल के रूप में नामित करेगी। राज्य के नोडल अधिकारी का कहना है कि राज्य स्तर पर जिलों के स्कूलों का चयन किया गया था। उन जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को विभाग की ओर से इनके मानकों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें बताया गया है कि यदि कोई स्कूल केंद्र सरकार के किसी मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाए।

अभी कई और स्कूल बनेंगे मॉडल

राज्य नोडल अधिकारी का कहना हैं कि प्रदेश में 206 स्कूलों के बाद अन्य को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों की खास बात यह होगी कि इनमें सभी छात्र-छात्राओं को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर खुलने हैं स्कूल..

प्रदेश में पीएम श्री स्कूल की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं। इन स्कूलों का चयन उत्तराखंड विभाग ने अपने स्तर के आधार पर किया है।

उत्तराखंड में अभी चल रहे यह स्कूल..

प्रदेश में अभी केंद्र एवं राज्य सरकार के स्कूलों के रूप में केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, अटल उत्कृष्ट स्कूल, आश्रम पद्धति आदि स्कूल चल रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top