उत्तराखंड

बैंजी गांव में होगा गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन….

बैंजी गांव में होगा गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन….

चार दिसम्बर को चक्रव्यूह व सम्मान समारोह का आयोजन…

तैयारियां जोरों पर, डीएम होंगे मुख्य अतिथि…

रुद्रप्रयाग। बैंजी-काण्डई गांव में 47 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत चार दिसम्बर को चक्रव्यूह का आयोजन किया जाना है। इस बार ग्रामीणों की सहमति पर जागतोली मैदान में उत्सव गु्रप की ओर से गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन किया जायेगा। क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब इस तरह का आयोजन गढ़वाली में किया गया है। क्षेत्र में धार्मिक कार्य होने से रौनक बनी हुई है।

दरअसल, दशज्यूला क्षेत्र के बैंजी काण्डई गांव में इन दिनों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जिससे की गांव में रौनक बनी हुई है। देश-विदेश में रहने वाले प्रवासियों सहित धियाणियां भी अपने घरों की ओर आ रही हैं। आयोजन के तहत चार दिसम्बर को उत्सव ग्रुप की ओर से जागतोली प्रांगण में पहली बार गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन किया जायेगा।

गढ़वाली चक्रव्यूह में जिलाधिकारी मुख्य अतिथि हांेगे। इस अवसर पर आयोजित वरिष्ट जन सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाले करीब सौ लोगों को सम्मानित किया जायेगा।

चक्रव्यूह आयोजन समिति, ग्राम सभा बैंजी काण्डई व नवयुवक मंगल दल के संयुक्त प्रयासों से होने वाला यह आयोजन इन दिनों जनपद के लिये उत्सुकता का विषय बना हुआ है। आयोजन समिति के जयवर्धन काण्डपाल, नीधिकिशोर काण्डपाल, मुकेश काण्डपाल, कमलकान्त काण्डपाल, अंकुश काण्डपाल, कालिका काण्डपाल, युद्धवीर सिंह, गंगा नेगी, मदन सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ग्राम प्रधान बैंजी काण्डई चरण सिंह, उत्सव ग्रुप के डाॅ राकेश भट्ट, पाण्डव नृत्य समिति के अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, संरक्षक जगदीश काण्डपाल ने इस आयोजन में अधिकाधिक लोगों से सम्मलित होने का आवाहन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top