देश/ विदेश

लिव इन में रह रही महिला की दर्दनाक मौत, हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फेंका

लिव इन में रह रही महिला की दर्दनाक मौत, हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फेंका..

 

 

 

 

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं। बता दे कि उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी महिला का पति भी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला यहां किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला के हाथ बंधे हुए थे।लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी।

पुलिस ने वारदात में शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। विपुल अग्रवाल ने बताया कि पांच लोग घर पर आए। दरवाजा खोलते ही अंदर घुस गए। उनमें से सिर्फ रितिका के पति आकाश गौतम को ही विपुल पहचानता था। वह टूंडला का रहने वाला है। उन लोगों के आते ही विपुल और रितिका से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने रितिका को रस्सी से बांधा और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया। विपुल ने बताया कि वे लोग मेरी भी हत्या करने वाले थे। मगर, मैंने खिड़की का शीशा तोड़कर शोर मचाया। लोगों के आने पर बड़ी मुश्किल से मेरी जान बची।

उसने पुलिस को बताया कि रितिका से मारपीट भी की गई थी। रितिका के चेहरे पर एक कट का निशान भी है। ऐसा लग रहा है कि उसके साथ पहले मारपीट की गई। फिर उसकी हत्या की गई। बाद में शव को नीचे फेंका गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top