देश/ विदेश

2 बीघे जमीन में शुरू किए जीरा की खेती, आज 60 करोड़ का है टर्न ओवर..

2 बीघे जमीन में शुरू किए जीरा की खेती, आज 60 करोड़ का है टर्न ओवर..

देश-विदेश: सफलता की यह कहानी राजस्थान के जालोर जिले के उस युवा किसान की हैं जिसके घरवाले चाहते थे कि वह सरकारी नौकरी करें, लेकिन वह मन बना चुका था कि खेतीबाड़ी में ही अपना भविष्य तलाश करेगा। इस नौजवान का नाम योगेश जोशी हैं, जिन्होंने अपने पिता भीखाराम और चाचा पोपटलाल की लाख समझाइशों के बावजूद भी सरकारी नौकरी के बारे में एक बार भी नहीं सोचा और जुट गए जैविक खेती करने में।

 

 

योगेश की खेती में रूचि उनकी पढ़ाई के दौरान जगी। योगेश ने ग्रेजुएशन के बाद ऑर्गेनिक फार्मिंग में डिप्लोमा किया था। परिणाम यह हुआ कि खेती में उनका इंटरेस्ट जाग उठा, पर घर वाले चाह रहे थे कि योगेश सरकारी नौकरी की तैयारी करें। उनसे यह तक कहा गया कि यदि खेती का शौक ही चढ़ आया है तो एग्रीकल्चर सुपरवाइजर बनकर खेती और किसानों की सेवा करनी चाहिए, सीधे तौर पर किसान बनकर खेती करने का जोखिम मत उठाओ।

चूंकि उस वक़्त जैविक खेती का इतना माहौल नहीं था, इसलिए शुरुआत में योगेश ने इस बात पर फोकस किया कि इस क्षेत्र में कौनसी उपज लगाई जाए जिससे ज्यादा मुनाफ़ा हो, बाज़ार मांग भी जिसकी ज्यादा रहती हो। उन्हें पता चला कि जीरे को नगदी फसल कहा जाता है और उपज भी बम्पर होती है, उन्होंने इसे ही उगाने का फैसला किया। 2 बीघा खेत में जीरे की जैविक खेती की, वे असफल हुए पर हिम्मत नहीं हारी।

 

 

वह खेती तो करना चाहते थे लेकिन उसके लिए जैविक खेती के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा किया। उन्होंने पढ़ाई जारी की। पिता एवं चाचा ने भी उनका साथ दिया। उन्होंने डिप्लोमा किया ऑर्गेनिक फार्मिंग से। सारी जानकारी इकट्ठा कर उन्होंने वर्ष 2009 में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए खेती की।

शुरुआती दौर में उन्हें दुख हुआ। उन्हें थोड़ी कठिनाई तो हुई लेकिन सफलता मिली। और अधिक मुनाफा करने वाले फसल की खेती का निश्चय किया। तब उन्होंने जीरा की खेती शुरू की। 2 बीघे में उन्होंने इसकी खेती की लेकिन इसमें असफल हुए। फिर यह हार ना मानकर उसमें लगे रहे।

 

 

आगे उन्होंने 7 किसानों को एक साथ लिया फिर एक बार लक अजमाया। कृषि वैज्ञानिकों की मदद से जैविक खेती शुरू की। वह उसमें सफल हुए और अब अधिक लाभ कमा रहे हैं। अब उनके साथ 3 हजार लोग जुड़ चुके हैं और वह लाखो रुपये हर माह कमा रहे हैं।योगेश की एक प्राइवेट कम्पनी है। जिसका नाम ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड है। उनके साथ अब 2 कम्पनी और जोड़ चुकें है। अब उनका वार्षिक टर्नओवर 60 करोड़ है। आज वह अपनी इस सफलता से बहुत से लोगों की मदद कर चुकें हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top