देश/ विदेश

जींस को कभी भी नहीं धोएं, बल्कि रातभर के लिए रख दें फ्रीजर में..

जींस को कभी

जींस को कभी भी नहीं धोएं, बल्कि रातभर के लिए रख दें फ्रीजर में..

सोशल : आज के फैशन दौर में हर किसी को स्टाइलिश देखने की चाह रहती है। ऐसे में स्टाइल का पर्याय है जींस। जो हर किसी की अलमारी का हिस्सा बन चुका है। लड़के हो या लड़कियां अधिकतर लोग जींस को पहनना ज्यादा पसन्द करते हैं। क्योंकि ये काफी कम्फर्ट देती है। ऑफिस या कॉलेज में लड़कियां यहीं पहनकर जाती है लेकिन जींस को धोना नहीं चाहिए। वैसे ये हमारा नहीं बल्कि लिवाइस कंपनी के सीईओ का कहना है। उनके मुताबिक जींस को धोना नहीं चाहिए बल्कि उसे अलग तरह से साफ करना चाहिए.

 

 

 

कम से कम 6 महीने तक न धोएं जींस..

दुनिया की पहली जींस के निर्माता और दुनिया भर में मशहूर जींस कंपनी लिवाइस के सीईओ ने एक इंटरव्यू में कहा कि अपनी जींस नहीं धोनी चाहिए। बल्कि टूथब्रश की मदद से उसे साफ कर लेना चाहिए। क्योंकि जींस को धोने से इसके मैटेरियल को नुकसान पहुंचता है और यह पानी की भी बर्बादी है।

 

 

इस बारें में कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि जींस को कम से कम 6 माह तक नहीं धोना चाहिए। जितने लंबे समय तक आप इसे नहीं धोएंगे तब तक ये और भी अच्छी लगेगी। अगर आप जींस को जल्दी धोते है तो इसका नीला रंग निकल जाता है। जिसके कारण एक नीला रंग सपाट दिखाई देता है।

 

 

ऐसे पाएं कीटाणुओं से निजात..

इस बारें में सीईओ ने कहा कि अगर आप सोच रहे होंगे कि कीटाणुओं से कैसे निजात पाएं। इसके लिए आप अपनी जींस को रातभर के लिए फ्रीजर में रख दें। फिर दूसरे दिन धूप, साफ हवा या फिर न्यूट्रलाइजर स्प्रे कर दें।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top