उत्तराखंड

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से लौटने पर शिक्षक का सम्मान…

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से लौटने पर शिक्षक का सम्मान..

अहमदाबाद गुजरात में संपंन हुई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी..

रुद्रप्रयाग। राउप्रावि डांगी गुनाऊं के शिक्षक हेमंत चैकियाल के अहमदाबाद गुजरात में सम्पन्न राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से लौटने पर विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबन्धन समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता में छात्र रोहित रौतेला के साथ प्रतिभाग कर लौटने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है और शिक्षक एवं छात्र को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विद्यालय में छात्रों एवं अभिभावकों की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल दत्त सेमवाल ने इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरव और सम्मान की उपलब्धि बताते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षक हेमंत चैकियाल के मार्गदर्शन में अन्य छात्र भी इसी तरह सफलता अर्जित करेंगे। सहायक अध्यापक मंगल लाल शाह ने इसे कड़ी मेहनत का प्रतिफल बताते हुए कहा कि छात्र रोहित रौतेला ने दिन रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। रोहित रौतेला की माता प्रमिला देवी और पिता नन्दन सिंह ने रोहित की इस सफलता का श्रेय गुरू को दिया। रोहित के भाई अंकित ने इसे गांव व क्षेत्र के लिए अनुकरणीय सफलता बताई। ग्राम प्रधान श्रीमती उषा रौतेला, भूत पूर्व सूबेदार और सामाजिक कार्यकर्ता हीरा मणी भट्ट ने शिक्षक हेमंत चैकियाल को मेहनती शिक्षक बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने छात्र रोहित रौतेला को होनहार छात्र बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूर्व प्रधान कमल सिंह रौतेला, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह रौतेला, देवी प्रसाद भट्ट, कमल किशोर भट्ट, भोजन माता सुशीला देवी भट्ट, आंगनवाड़ी कार्य कत्री कमला देवी, आंगनवाड़ी सहायिका ललिता देवी, प्रधानाध्यापिका सुमित्रा शाह, पूर्व प्रधानाध्यापिका उषा बैंजवाल, राबाइंका रुद्रप्रयाग की अध्यापिका अंजना रावत, सुखदेव सिंह रौतेला, विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष जगदीश लाल, पूर्व प्रधान हर्ष लाल, सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह रौतेला, अतुल भट्ट, शैलेन्द्र रौतेला, अनिल भट्ट, प्रख्यात शिक्षक गजेन्द्र रौतेला ने श्री चैकियाल के शैक्षिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नवाचारी शिक्षक बताया। सम्मान समारोह के इस अवसर पर स्कूली छात्रों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top