उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोक अदालत में 119 मामलों का निस्तारण..

राष्ट्रीय लोक अदालत में 119 मामलों का निस्तारण..

राष्ट्रीय लोक अदालत में 119 मामलों का निस्तारण..

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिरकण रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज (सीडि) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती अनामिका सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से संबंधित प्री लिटिगेशन के कुल 119 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 60,26,155 समझौता राशि वसूल की गयी।

जिला जज श्रीकांत पाण्डेय की पीठ ने कुल दो वादों का निस्तारण किया, जिसमें कुल 3,50,000 समझौता राशि वसूल की गयी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद एहमद वाहिद की पीठ ने 36 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 1,50,5000 समझौता राशि वसूल की गयी।

 

सिविल जज (सीडि) सचिन कुमार पाठक की पीठ ने कुल 13 वादों का निस्तारण किया, जिसमें कुल 23,96,617 समझौता राशि वसूल की गयी।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top