उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का किया गया निस्तारण..

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का किया गया निस्तारण..

रुद्रप्रयाग:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय व वाहय न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज (सीडि) अनामिका सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से संबंधित प्री-लिटिगेशन के कुल 44 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करते हुए कुल 8 लाख 62 हजार 846 रुपए की समझौता राशि वसूल की गई।

उन्होंने बताया कि अपर जिला जज कंवर अमिन्दर सिंह की पीठ ने एक वाद का निस्ताण किया। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद की पीठ ने कुल 51 वादों का निस्तारण करते हुए 16 लाख 61 हजार 500 रुपए की समझौता राशि वसूल की। सिविज जज (जूडि) वाहय न्यायालय ऊखीमठ रोहित कुमार पांडेय की पीठ ने कुल 10 वादों का निस्तारण किया, जिसमें कुल 45 लाख 30 हजार की समझौता राशि वसूल की गई।

उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के पालन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सर्वे में दो छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top