उत्तराखंड

उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा..

उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं।

उत्तराखंड: प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top