उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर, भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत..

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर, भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत..

टनकपुर–चंपावत नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चंपावत में सोमवार की सुबह टनकपुर–चंपावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसकी वजह से आये दिन कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां रहे हैं। ऐसी ही खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले से भी सामने आयी हैं। जहां सोमवार की सुबह टनकपुर–चंपावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कोतवाल योगेश उपाध्याय का कहना हैं कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

 

ये भी पढ़े-पुलिसकर्मियों के परिजनों ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी..

 

हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया और नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top