उत्तराखंड

एक माह के भीतर कराएं आख्या उपलब्ध..

एक माह के भीतर कराएं आख्या उपलब्ध..

 

 

रुद्रप्रयाग। नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर तीन दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या-यूके 13टीए 0817 (टाटा सूमो) की मजिस्ट्रीयल जांच जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को सौंपते हुए एक माह के अंदर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत तीन दिसंबर को नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 13 टीए 0817 (टाटा सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 

जिसकी मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। उप जिलाधिकारी ने आम जन से दुर्घटना के संबंध में जानकारी एक सप्ताह के अंतर्गत उपलब्ध कराने को कहा। उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने यह भी बताया कि उक्त दुर्घटना के संबंध में कोई व्यक्ति जानकारी रखते हो अथवा जानकारी देना चाहते हैं तो वे विज्ञप्ति प्रकाशन के एक सप्ताह अन्दर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के कार्यालय में लिखित अथवा मौखिक रूप से जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top