सोशल

ये हैं दुनिया का सबसे खूबसूरत मच्छर,जानिए कहां मिलता है ये मच्छर..

ये हैं दुनिया का सबसे खूबसूरत मच्छर,जानिए कहां मिलता है ये मच्छर..

आपको काटेगा तो भी मारने का मन नहीं करेगा..

 

 

 

देश-विदेश: मच्छरों को खतरनाक कहा जा सकता है, घिनौना और इरीटेटिंग कहा जा सकता है, लेकिन खूबसूरत? आपको सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन दुनिया में मच्छर की एक ऐसी प्रजाति भी है, जो खूबसूरत हैं। Sabethes cyaneus नाम के इन मच्छरों की खासियत होती है, इनका सुंदर दिखना मच्छर को देखकर आमतौर पर लोग मार देते हैं, लेकिन इस मच्छर की खासियत ये है कि इसका आकर्षक रंग-रूप देखकर आप ठहर जाएंगे।

 

दक्षिणी अमेरिका के गर्म जंगलों में पाए जाने वाले सेबेथस साएन्युअस मच्छरों की प्रजाति अपने खूबसूरत लुक्स की वजह से मशहूर है। आमतौर पर काले या ग्रे कलर के दिखने वाले मच्छरों के अलग Sabethes cyaneus गहरे नीले रंग का होता है। उसके पैरों में फेदर लगे होते हैं। ये सारी चीज़ें मिलकर मच्छर को काफी आकर्षक बना देती हैं। हालांकि इसकी प्रवृत्ति भी आम मच्छरों की तरह आपको नुकसान पहुंचाने की ही है, लेकिन देखने में ये प्रकृति की सुंदर रचना लगता है।

 

दूसरे मच्छरों से अलग हैं Sabethes cyaneus..

गर्म वातावरण में पनपने वाले ये मच्छर जादुई रूप-रंग दिखाते हैं। ये बाकी मच्छरों से कहीं ज्यादा चु्स्त होता है और इसकी फोटो खींच पाना तो बेहद मुश्किल काम है। जानकारी के अनुसार इस मच्छर की फोटो खींचने के लिए काफी स्थिर होना पड़ता है। फ्लैश का इस्तेमाल करते ही ये मच्छर उड़ जाते हैं, जबकि जहां भी एक मच्छर होगा, वहां तमाम मच्छर सर के ऊपर मंडराते हुए आपको इरीटेट करते रहते हैं। बेहद चुस्ती दिखाने वाले इस मच्छर की पिक्चर देखकर भले ही आप मोहित हो जाएं, लेकिन इस पिक्चर को क्लिक करने में पसीने छूट जाते हैं।

 

खूबसूरत हैं लेकिन जानलेवा भी

मच्छरों की प्रजाति कुल 3 हजार 300 प्रजातियां अब तक पहचानी जा चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर मादा मच्छर तब ही खून पीती हैं, जब वे अंडे देने वाली होती हैं. सेबेथस मच्छर भी देखने में भले ही काफी खूबसूरत हो, लेकिन यलो फीवर और डेंगू जैसे जानलेवा बुखार का कारण बनते हैं। इन मच्छरों की पिक्चर्स देखकर भले ही आप इनके रंग-रूप पर फिदा हो जाएं, लेकिन यकीन मानिए ये उतने ही खतरनाक हैं, जितने बाकी मच्छर होते हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top