उत्तराखंड

सैकड़ों समर्थकों के साथ उक्रांद में शामिल हुए मोहित डिमरी..

सत्ता में आने के बाद उक्रांद देगा युवाओं को रोजगार: दिवाकर..

गैरसैण राजधानी का है सपना: मोहित..

रुद्रप्रयाग: जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने मोहित डिमरी को दल की सदस्यता दिलाई।
तिलवाड़ा-सुमाड़ी स्थित लक्की लॉज में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यता सम्मेलन कार्यक्रम में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दल की प्राथमिक सदस्यता ली। केंद्रीय और जिला कार्यकारिणी की ओर से मोहित डिमरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर दल के शीर्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में तिलवाड़ा पैट्रोल पम्प से कार्यक्रम स्थल तक जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में उक्रांद की सरकार बनी तो युवाओं को बेरोजगारी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों को बिजली-पानी मुफ्त में मिलेगी। गांवों में स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा आधुनिक होगी।

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार राणा, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, केंद्रीय प्रवक्ता शांति चमोला, देवेंद्र चमोली, केन्द्रीय संगठन मंत्री समीर मुंडेपी ने कहा कि यह लड़ाई उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई है। हम सभी को एकजुट होकर उक्रांद को मजबूत करना है। जब तक प्रदेश में उक्रांद की सरकार नहीं बनती, न तो हम जमीन बचा पाएंगे न पलायन रोक पायेंगे। उक्रांद में शामिल होने के बाद अपने संबोधन में मोहित डिमरी ने कहा कि शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए वह उक्रांद में शामिल हुए हैं। उनका सपना गैरसैण राजधानी का है। यहां के युवाओं को रोजगार देने का है। जल, जंगल, जमीन बचाने का है। उन्होंने परिसीमन के कारण लगातार घट रही पहाड़ की विधानसभा सीटों के मुद्दे को भी उठाया।

 

 

उन्होंने कहा कि समय रहते पहाड़ के लोग नहीं जागे तो पहाड़ का अस्तित्व खतरे में आ जायेगा। मोहित डिमरी के साथ ही व्यापार सभा खांकरा के अध्यक्ष बुद्धि बल्लभ ममगाई, तरुण पंवार, प्रदीप कंडारी, व्यापार सभा मयाली के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कोठारी, पूर्व प्रधान लौंगा जगदीश गोदियाल, गिरीश उनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, बीना रावत, शशि पंवार, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व प्रधान करण सिंह रावत, जसोधर सेमवाल, बलवीर रावत, शिव लाल आर्य, जगत सिंह बंगारी, जयेंद्र नेगी, उप प्रधान जितेंद्र रावत, गौतम जोशी, महावीर भंडारी, प्रेम पंवार, लक्ष्मण पंवार, दिनेश सजवाण, देवी ध्यानी, हर्षपति भट्ट, सोबन चैहान, अनिल जुगरान, मुंसी राणा, मनोज राणा, संजय राणा, नवीन रावत, ऋतिक बुटोला, देवानंद भट्ट, वरदान पंवार, सुनील बिष्ट, संदीप राणा, कुशाल नेगी, हिमांशु रावत सहित सैकड़ों की संख्या की लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ली। इस मौके पर वरिष्ठ आंदोलनकारी विजय राणा, कीर्ति जुगरान, सोमेश्वर बूढ़ाकोटी, अधिवक्ता गजपाल सिंह रावत, मुकेश डोभाल, सूरत झिंक्वान, विक्रम सजवाण, कल्याण पुंडीर, पृथ्वीपाल रावत, बलवीर चैधरी, भगत चैहान, लक्ष्मी चंद्र रमोला, विष्णुकांत शुक्ला, देवेंद्र सिंह जग्गी, सीमा चैहान, संदेश भट्ट, अशोक चैधरी, नीलकंठ भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुबोध नौटियाल ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top