देश/ विदेश

दलित विधायक ने की बेटी से शादी तो ब्राह्मण पिता ने की आत्महत्या की कोशिश..

विधायक

दलित विधायक ने की बेटी से शादी तो ब्राह्मण पिता ने की आत्महत्या की कोशिश..

देश-विदेश : कलाकुरिची के एआईएडीएमके विधायक प्रभु पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक पुजारी की लड़की से जबरन शादी कर ली है पुजारी ने आरोप लगाया की विधायक ने उनकी बेटी को 15 साल की उम्र में ही फंसा लिया था. दोनों के बीच 17 साल की उम्र का फासला है, लेकिन उसने उनकी बेटी से शादी कर ली। कलाकुरिची के एआईएडीएमके विधायक प्रभु पर अपनी 19 साल की बेटी को अगवा कर जबरन शादी करने का आरोप लगाते हुए ब्राह्मण पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। वह एक मंदिर में पुजारी है।

 

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से विधायक ए. प्रभु ने सोमवार को अपनी 19 साल की प्रेमिका सौंदर्या से शादी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लड़की के पिता एस स्वामीनाथन ने आरोप लगाया है कि विधायक का उसकी बेटी के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो साल पहले वह नाबालिग थी। वहीं विधायक ने स्वामीनाथन के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि उनके रिलेशनशिप को अभी मुश्किल से 4 महीने हुए।

लड़की के पिता ने बताया कि प्रभु उनके घर पर पला बढ़ा और उसे वह हमेशा बेटे जैसा मानते थे लेकिन उसने उनका भरोसा तोड़ा है। दोनों की आयु में 17 वर्ष का अंतर है।

विधायक ने सौंदर्या के साथ एक वीडियो शेयर किया है  जिसमें उन्होंने बताया कि उनके रिलेशनशिप को चार महीने हुए हैं। उन्होंने शादी के लिए लड़की के माता-पिता से परमिशन मांगी थी लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद भी दोनों ने शादी कर ली। इससे खफा होकर लड़की के पिता सोमवार को सीधे जबरदस्ती विधायक के घर पहुंच गए। उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की धमकी देने लगे। हालांकि, उनके आग लगाने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top