उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग विधायक को मिली संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति के सभापति की जिम्मेदारी..

रुद्रप्रयाग विधायक को मिली संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति के सभापति की जिम्मेदारी..

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए जताया विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का आभार..

संस्कृत भाषा के उत्थान को लेकर करूंगा कार्य: चौधरी..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति का सभापति नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

बीते दिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने समितियों का गठन करते हुए प्रदेश में अनेक विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। इसमें रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को भी जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी की हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत भाषा पर अच्छी पकड़ है, जिससे उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। भरत सिंह चौधरी पूर्व के कार्यकाल में विधानसभा निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण में संस्कृत भाषा में शपथ लेने वाले अकेले विधायक थे।

चौधरी को संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति का सभापति बनाए जाने पर संस्कृत भाषा से जुड़े अनेक लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही उम्मीद जताई कि उनको यह दायित्व मिलने से संस्कृत भाषा के संरक्षण और उत्थान की दिशा में नए कार्य होंगे। खुशी व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता विजय कप्रवाण, राजेश कुंवर, अजय सेमवाल, चन्द्रमोहन सेमवाल, अमित प्रदाली, हरि सिंह चौधरी , सुरेंद्र रावत, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र जोशी, महावीर चौधरी, गौरव चौधरी , नरेंद्र पंवार आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top