उत्तराखंड

विधायक भरत चौधरी को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी..

विधायक भरत चौधरी को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी..

विधानसभा में किये गये विकास कार्यो के नाम पर मांगे जायेंगे वोट: चौधरी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर से रुद्रप्रयाग विधानसभा से सिटिंग विधायक भरत सिंह चौधरी पर दांव खेला है। उन्हें टिकट मिलने के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी को टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। निश्चित ही भाजपा इस सीट से जीत तय करेगी।

बृहस्पतिवार दोपहर को जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक भरत सिंह चौधरी को टिकट मिलने की सूचना मिली वे तो वे दौड़े-दौड़े विधायक के कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने चौधरी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भी मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से चौधरी को टिकट देने का फैसला स्वागत योग्य है।

 

रुद्रप्रयाग विधानसभा से चौधरी मजबूत प्रत्याशी हैं। उन्हें टिकट मिलने से पार्टी की जीत निश्चित है। वहीं टिकट मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है, जिस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि पुनः भाजपा रुद्रप्रयाग विधानसभा से जीत हासिल करेगी। उन्होंने पिछले पांच सालों में विधानसभा का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने गांव-गांव में सड़कों का जाल फैलाया है और उन्हें जनता सड़क पुरूष भी कहने लगी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जीत हुई तो वे सैनिक स्कूल, कृषि महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करवायेंगे। इसके अलावा घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज की घोषणा को धरातल पर उतारेंगे।

 

उनका प्रयास रहेगा कि विधानसभा में हर समस्या का निराकरण समय से किया जा सके। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, सुरेन्द्र रावत सूरी, भूपेन्द्र बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, प्रधान अमित प्रदाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top