उत्तराखंड

राज्यमंत्री रेखा आर्या कोरोना संक्रमित..

राज्यमंत्री रेखा आर्या कोरोना संक्रमित..

उत्तराखंड: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामले सामने आने से चिंताएं भी बढ़ कई है। शनिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी देने के साथ ही सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

 

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राज्य में 725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 81211 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 72987 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5934 मामले एक्टिव हैं, जबकि 1341 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 949 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए व्यवस्थाएं बनाएं : मुख्य सचिव..

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी जिलाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए होने वाले वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उन्होंने जिला वैक्सीनेशन की तैयारी की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्थ वर्कर्स तथा उनके सहायक स्टाफ के डाटा का कलेक्शन, उसका शुद्धिकरण तथा संबंधित पोर्टल पर उसकी एंट्री में तेजी दिखाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला स्तर पर कोर टीम का गठन करने को कहा। इसमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य स्टाफ के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण बहुत ही गंभीरतापूर्वक और प्रभावी तरीके से होना चाहिए ताकि वैक्सीनेशन के दायित्व में किसी भी तरह की कोई संदेह न रहे। उन्होंने वैक्सीन को स्टोर करने तथा उसकी कोल्ड चेन को बनाए रखने के लिए निरंतर बिजली आपूर्ति तथा विभिन्न स्थानों पर उसका सुरक्षित भंडारण और परिवहन से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं संपादित करने को कहा।

इसके लिए उन्होंने कोल्ड चेन साइट को चिन्हित करने और आवागमन सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वैक्सीन बूथ का निर्माण पर्याप्त स्पेस वाली जगह पर करने को कहा। मुख्य सचिव ने लोगों तक वैक्सीनेशन की सटीक और विश्वसनीय जानकारी देने के लिए जन जागरुकता अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बूथ साइट पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात हों ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। इसकी उन्होंने अलग से योजना बनाने को कहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top