उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री विधायक देंगे चुनावी धार..

सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री विधायक देंगे चुनावी धार..

जानें विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा का प्लान..

 

 

 

उत्तराखंड: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में घर-घर संपर्क महाअभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत सभी मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी मुख्यालय में इस अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की एक पत्रिका की भी लांचिंग की है, जिसे पार्टी हर घर में उपलब्ध कराएगी।

 

कौशिक का कहना हैं कि पार्टी ने जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। आम लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर युवा सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अच्छा काम हो रहा है। उनका कहना हैं कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर जनता का विश्वास दोबारा जीतेगी।

 

इस अभियान के तहत भाजपा लोगों को जोड़ने का काम करेगी कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, महामंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ ही अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, मनवीर चौहान, कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, विनोद सुयाल, बिपिन कैंथोला आदि मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन ने किया।

 

आपको बता दे कि भाजपा ने अब कुमाऊं मंडल पर फोकस करना शुरू कर दिया है। कौशिक का कहना हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 व 16 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर कुमाऊं मंडल आ रहे हैं। उनके हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ भी कार्यक्रम तय किए जा सकते हैं।

 

इसके बाद नवंबर के अंतिम हफ्ते तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी कुमाऊं मंडल का दौरा होने की संभावना है। भाजपा ने चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक 252 मंडलों में सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद संगठनात्मक 14 जिलों में ये सम्मेलन होंगे। पार्टी के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की मौजूदगी में गुरुवार को होने वाली बैठक में सम्मेलन की तिथियों पर मुहर लगेगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top