बिग ब्रेकिंग- बीमार मां से मिलने जा रही थी बेटी, रास्ते में हुई दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले से एक खबर सामने आ रही है। यहां धारचूला तहसील में 25 साल की दीपा बिष्ट अपनी मां से मिलने आ रही थी। दीपा बिष्ट बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वो अपनी बीमार मां से मिलने आ रही थी। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे और दीपा इसकी चपेट में आ गई।
पत्थर की टक्कर के बाद दीपा 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपा सुआ से धारचूला आ रही थी। वो निगालझाड़ी के पास ही पहुंची थी कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि दीपा रविवार को घर से निकली थी। जब सोमवार शाम तक दीपा घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और दोस्तों रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
जिसके बाद दुर्घटना की संभावनाओं को तलाशते हुए ग्रामीणों द्वारा पहाड़ों में खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद खोजबीन के दौरान 300 मीटर गहरी खाई में दीपा बिष्ट की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है, घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।