उत्तराखंड

मोदी सरकार के खिलाफ महा हड़ताल का आयोजन..

संगम बाजार से बस अड्डे तक निकाली रैली..

रुद्रप्रयाग: सेंटर ऑफ़ इण्डियन ट्रेड यूनियन संबंध सीटू ने ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अवसर पर संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए बस अड्डे तक रैली निकाली। इसके साथ ही आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता भट्ट की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन भी किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महामंत्री कामरेड बीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आज के दिन देश की दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ महा हड़ताल का आयोजन किया गया है। इस हड़ताल की मुख्य मांगे हैं कि निजीकरण पर राक लगायी जाय तथा श्रम कानूनों को बदलना व कमजोर करना बंद किया जाय।

 

 

भोजनमाता, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरी, आशा, उपनल कर्मचारी, संविदा कर्मवारी को 23 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाय। तथा भोजनमाता व आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरी, आशा, उपनल को राज्य सरकार कर्मचारी घोषित किया जाय और नियमित कर्मचारी की भांति सभी सुविधाएं जारी की जांय। समान कार्य का समान वेतन का भुगतान किया जाय। नरेन्द्र मोदी की सरकार इन कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। सभा को किसान नेता कामरेड भरत सिंह भंडारी, सुनीता भट्ट, नरेन्द्र रावत, फगण सिंह पंवार, भोजनमात कामगर यूनियन की बीना देवी, सुमन पंवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर किसान नेता रोशन लाल विनीता देवी, सरोजनी देवी, भावना देवी, पिंकी देवी, मीना देवी, सुंदरी देवी, सरोजनी कठैत, चैता देवी, माधुरी पुरोहित, सीता देवी, रजनी बिष्ट, हेमा देवी सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top