उत्तराखंड

दिल्ली में उत्तराखंड के मनोज नेगी की हत्या..

दिल्ली में उत्तराखंड के मनोज नेगी की हत्या..

बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध..

 

 

 

 

 

 

 

बीती शुक्रवार की रात उत्तराखंड के 17 वर्षीय मनोज की दिल्ली के पटेल नगर में चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने के पर मनोज नेगी की दिल्ली में बेरहमी से हत्या की गयी हैं।

 

उत्तराखंड: बीती शुक्रवार की रात उत्तराखंड के 17 वर्षीय मनोज की दिल्ली के पटेल नगर में चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने के पर मनोज नेगी की दिल्ली में बेरहमी से हत्या की गयी हैं। आपको बता दे कि घटना दिल्ली के पटेल नगर इलाके की है जहां पर शुक्रवार रात को 9:30 बजे दो लड़कों ने मनोज नेगी की हत्या कर दी बता दें मनोज ने परिजनों को बताया था कि कुछ लड़के उसकी बहन को परेशान करते हैं मनोज ने उन दोनों लड़को का विरोध किया था और साथ ही थप्पड़ भी मारा था।

जिसके बाद दोनों लड़कों ने बदला लेने के लिए 17 साल के मनोज को घर सामने ही चाकू मार के हत्या कर दी। मनोज दिल्ली में आईटीआई कर रहा था। जब मनोज अपनी कंप्यूटर क्लास से बाहर निकला तो ठीक उसके घर के सामने दो लड़कों ने उस पर चाकू से वार कर दिया जिसके बाद मनोज दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मनोज नेगी हत्याकांड के बाद से दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड मूल के लोगों में आक्रोश है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top