उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल..

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल..

कई अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर..

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड शासन ने 9 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही 7 अधिकारियों का प्रमोशन भी किया गया है।

 

उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड शासन ने 9 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही 7 अधिकारियों का प्रमोशन भी किया गया है। बताया जा रहा है कि गृह विभाग के अपर सचिव अतर सिंह ने प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार मनीषा जोशी को एसपी कोटद्वार से हटाकर उप सेनानायक आईआरबी फर्स्ट बनाया गया है।

तो वही राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर उप सेनानायक आईआरबी सेकंड तो जोधराम जोशी को मंडलाधिकारी से अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश देवली को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा तो जितेंद्र दत्त डोभाल को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

वहीं चक्रधर अंथवाल को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और शेखर सुयाल को सीओ सिटी हरिद्वार से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी और अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात उधम सिंह नगर के पद पर तैनात किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top