देश/ विदेश

देश में 125 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम नए मामले दर्ज..

देश में 125 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम नए मामले दर्ज..

देश-विदेश: देश में आज 125 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 30 हजार 93 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.37 फीसदी हो गया है। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.68 फीसदी है। देश में कल 374 लोगों की मौत हुई है। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है और अबतक कितने लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3 करोड़ 11 लाख 74 हजार 322 हो गई है। वहीं, 374 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4 लाख 14 हजार 482 हो गई है। देश में 45 हजार 254 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3 करोड़ 3 लाख 53 हजार 710 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 6 हजार 130 है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top