देश/ विदेश

होली मिलन पर रोक: कहीं लॉकडाउन तो कहीं सेमी लॉकडाउन की तैयारी..

होली मिलन पर रोक: कहीं लॉकडाउन तो कहीं सेमी लॉकडाउन की तैयारी..

देश-विदेश: देश और दुनिया में कोरोना की एक और लहर देखने को मिल रही है। जिसका कारण है कि जगह-जगह से लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों की सूचना भी आ रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी संकेत दिए हैं कि प्रदेश के कुछ और शहरों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। उनका कहना हैं कि इस बारे में आखिरी फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे। आपको बता दें कि अभी महाराष्ट्र में हर रोज 30 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। इसी तरह कर्नाटक सरकार भी सेमी लॉकडाउन पर विचार कर रही है। दोनों राज्य जल्द गाइडलाइन जारी कर सकते हैं। इस बीच, होली मिलन कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि इस बार भी वे घर में रहकर ही होली मनाएं। वहीं लोगों ने पिछली बार की तरह लॉकडाउन वाली होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

महाराष्ट्र सरकार राज्य के उन शहरों में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला कर सकती है जहां कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें मुंबई का बड़ा हिस्सा भी शामिल हो सकता है। उद्धव सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अगले आदेश तक ऑफलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी है। यानी अब छात्रों को विश्वविद्यालय नहीं बुलाया जाएगा। ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।

 

चंडीगढ़ में कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने रेस्तरां और होटलों को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार, शहर के सभी रेस्तरां रात 11 बजे तक बंद हो जाएंगे। ये अपना आखिरी ऑर्डर रात 10 बजे तक ही ले सकेंगे। प्रतिबंध लगाने का निर्णय पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया, जो यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top