उत्तराखंड

LIVE : उत्‍तराखंड में शनिवार को कोरोना के आए 31 नए मामले…

उत्‍तराखंड में शनिवार को 78 लोग कोरोना से हुए ठीक…

जबकि कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं…

देहरादून :  प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 78 लोग ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किए गए, जबकि कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अल्‍मोड़ा में चार, चमोली में छह, देहरादून में छह, नैनीताल में तीन, पिथौरागढ़ में आठ, टिहरी में तीन और उत्‍तरकाशी में एक व्‍यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 1248 मामले सामने आए हैं। अब तक 422 लोग अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज भी हो चुके हैं।

पिथौरागढ़ जिले में सात पॉजिटिव मिले…

शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में सात पॉजिटिव लोग मिले। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 35 ही चुकी है। दस दिन पूर्व दिल्ली, अलवर, मुंबई, आगरा, नोएडा, गुजरात से पहुंचे सात कोरोना पॉजिटिव मिले है। ये लोग लालकुआ तक रेल से फिर बस से आए थे। सभी संस्थागत क्‍वारंटाइन में थे। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगो का पता लगा रहा है। जिले में अब कुल केस 35 हो गए है। 13 स्वस्थ होकर घर लौट गए है, जबकि 22 सक्रिय केस है।

उत्‍तरकाशी में एक और युवक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

वाररूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद में आज विकास खंड भटवाड़ी का 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। युवक 17 मई को मुंबई से उत्तरकाशी आया था। जनपद उत्तरकाशी में 23 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वर्तमान में 10 कोरोना पॉजिटीव केस एक्टिव है। 13 कोरोना पॉजिटीव व्यक्ति ठीक हो गए है।

उन्हें आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक क्वारन्टीन में रखा गया है। इसके अतिरिक्त दो केस ऐसे है जिनके सैंपल एम्स ऋषिकेश में लिए गए थे, उनमें से एक व्यक्ति को वहीं रेफर किया गया, जबकि एक रिकवर्ड हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 938 मामलों की रिपोर्ट मिली है।

जिनमें 888 की रिपोर्ट निगेटिव व 50 केस पॉजिटिव हैं। सर्वाधिक 23 मामले जनपद देहरादून से हैं। यहां दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दो नर्स एवं एक इलेक्ट्रीशियन में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। इसके अलावा फ्लाइट से दून लौटे चार लोगों एवं महिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। दून अस्पताल में पहले से भर्ती निरंजनपुर मंडी से जुड़े लोगों और त्यागी रोड के एक होटल स्वामी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा निजी लैब से टेस्ट कराने वाले एक व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उसकी पड़ताल की जा रही है। ऋषिकेश एम्स की ओपीडी में आए तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिनमें एक व्यक्ति श्यामपुर, तपोवन निवासी युवती और एक शख्स बिजनौर का रहने वाला है। टिहरी में कोरोना संक्रमित सभी आठ लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। अल्मोड़ा में जिन पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, उनमें दो गुरुग्राम, दो दिल्ली व एक व्यक्ति मुंबई से लौटा है। इनमें तीन सल्ट में संस्थागत क्वारंटाइन व दो बेस अस्पताल में आइसोलेट थे। नैनीताल में दिल्ली से आए चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

रुद्रप्रयाग व चमोली में भी दो-दो नए मामले हैं। यह सभी दिल्ली से लौटे हैं। ऊधमसिंहनगर में ग्राम घोसीकुआं, खटीमा का एक परिवार महाराष्ट्र में व्यवसाय करता है। यह लोग 31 मई को खटीमा पहुंचे थे। इन्हें क्वारंटाइन करने के साथ ही सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 12 वर्षीय एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चंपावत में जिन तीन लोगों में कोराना संक्रमण पाया गया। इनमें दो मुंबई व एक दिल्ली से लौटा है। हरिद्वार में मुंबई व पौड़ी में बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कीर्तिनगर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top