उत्तराखंड

7 साल बड़ी महिला के साथ लिव इन में रह रहा था युवक, गला घोंटकर कर दी हत्या

7 साल बड़ी महिला के साथ लिव इन में रह रहा था युवक, गला घोंटकर कर दी हत्या..

 

 

 

 

 

 

राजधानी देहरादून के प्रेम नगर में एक युवक के साथ पिछले डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 7 साल बड़ी महिला की गाला घोटकर हत्या कर दी हैं।

 

 

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दे कि राजधानी देहरादून के प्रेम नगर में एक युवक के साथ पिछले डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 7 साल बड़ी महिला की गाला घोटकर हत्या कर दी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पिछले डेढ़ साल से वह युवती से रिलेशनशिप में साथ रह रहा था। मृतका कराटे सिखाती थी जबकि युवक किसी होटल में काम करता है।

 

युवक ने हत्या के पीछे कारण बताते हुए पुलिस को कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था और दोनों साथ में रह रहे थे। मगर युवती उसको आए दिन परेशान करती थी और शादी का दबाव भी बनाती थी जिस कारण उसने परेशान होकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग सवा सात बजे 25 वर्षीय सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर ने थाना प्रेमनगर में आकर सूचना दी कि उसने 32 वर्षीय सोनिया पुत्री वीर सिंह निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रेम नगर से पुलिस टीम मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर स्थित सुमित के किराए के मकान पर पहुंची।

 

वहाँ मृतका का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पूछताछ में सुमित ने बताया कि पिछले सितंबर 2020 से वह दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। सोनिया बात-बात पर उसे परेशान कर रही थी और उसके ऊपर शादी का दबाव भी बना रही थी। इस कारण उसने आज लगभग दो-ढाई बजे उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top