उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे भूस्खलन- डबरानी में अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर गिरी, आवाजाही ठप..

गंगोत्री हाईवे भूस्खलन- डबरानी में अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर गिरी, आवाजाही ठप..

 

 

 

 

 

 

गंगोत्री हाईवे डबरानी पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात ठप हो गया है। आज गुरुवार की सुबह अचानक से एक चट्टान हाईवे पर गिर गई। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे डबरानी पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात ठप हो गया है। आज गुरुवार की सुबह अचानक से एक चट्टान हाईवे पर गिर गई। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के काम में जुट गई है।

गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे डाबरनी में गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा बोल्डर अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टान टूटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

सूचना मिलते ही बीआरओ ने तीन मशीन और10 मजदूरों की टीम को मौके पर भेजा। जिसने मार्ग पर यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना हैं कि लगभग तीन घंटे के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है। दोपहर तक सभी तरह के वाहनों का परिचालन फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top