उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में बारिश के बाद भूस्खलन का दौर जारी..

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले एक दर्जन से अधिक मोटरमार्ग बंद..

जगह-जगह टूटकर गिर रही हैं पहाड़ियां..

रुद्रप्रयाग: जिले में बारिश और फिर बारिश के बाद भूस्खलन का दौर जारी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले लिंक मोटरमार्गों पर भी जमकर भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण आम जनता की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मोटरमार्गों पर आवाजाही ठप है। गुरूवार दोपहर को छेनागाड़-बक्सीर मोटरमार्ग पर पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया। गनीमत यह रही है पहाड़ी टूटते समय कोई आवाजाही नहीं कर रहा था। भारी भूस्खलन होने से मोटरमार्ग पर आवाजाही ठप है।

बरिश और भूस्खलन के बाद आफत का दौर जारी है। जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। गुरूवार को छेनागाड़-बक्सीर मोटरमार्ग पर पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गया। भूस्खलन इतना अधिक था कि एक साथ हजारों टन मलबा सड़क पर जमा हो गया और आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित हो गई। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय मोटरमार्ग पर कोई आवाजाही नहीं कर रहा था।
बारिश और भूस्खलन के चलते रुद्रप्रयाग में एक दर्जन से अधिक लिंक मोटरमार्ग बंद हैं। कई मोटरमार्गों पर नालियां न होने से बरसाती गदेरे बह रहे हैं।

 

पानी की धार तेज होने के कारण मोटरमार्गों पर आवाजाही बंद है। ग्रामीण जनता अपने घरों में ही कैद है। इन दिनों हजारों ग्रामीणों का ब्लाॅक एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि घंघासू बांगर मोटरमार्ग पर किस तरह से पानी का गदेरा बह रहा है। अगर इस पानी की धार में कोई वाहन गुजरता है तो उसका दूसरे छोर पर पहुंचना मुश्किल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top